फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने सिक्किम को पहला मुकाबला हराया

Fri, 05 Jan 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भुवनेश्वर में होने वाली ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के पहले दिन बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने सिक्किम यूनिवर्सिटी को 3-0 से मैच हरा दिया है। जिले की वाॅलीबाल टीम ने पहले ही मुकाबले में सिक्किम के खिलाड़ियों को क्लिन स्विप कर दी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के टीम ने कंफर्म टिकट नहीं होने से सभी खिलाड़ी ट्रेन में धक्के खाते हुए वालीबाल के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भुवनेश्वर गए थे। इसके बावजूद बृहस्पतिवार से शुरु होने वाली ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पहले दिन ही यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने बेस्ट ऑफ के सीधे सेटों में सिक्किम यूनिवर्सिटी को 25-12, 25- 6 व 25-21 से हराकर जिले के खिलाड़ियों ने पहला मैच जीत लिया है।
बुद्ध विद्या पीठ के प्राचार्य अभय श्रीवास्तव ने बताया की सभी खिलाड़ी ने पहला मुकाबला जीतकर जिले व यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किए है। आगे भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें