फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम में बढ़ी गलन, दिन में धूप खिलने से राहत

Fri, 05 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सर्दी का पारा बृहस्पतिवार को भी कंपाने वाला रहा। सुबह-शाम गलन रही लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत मिली। न्यूनतम पारा 11.5 व अधिकतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह में 10 बजे के बाद सूरज निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन सर्द हवाओं से गलन बरकरार है। जिससे लोगों का दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शहर में बृहस्पतिवार को कोहरा कम हो गया, लेकिन हवा के चलते गलन का अहसास होता रहा। शहर के मुख्य बाजार में आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। जिले के बाजारों में दुकानों के आगे लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें