फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों की लंबी कतार पुलिस ने बंटवाई खाद

Wed, 20 Aug 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बा में यूरिया के लिए लगी लंबी लाइन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के किसानों को यूरिया के लिए अभी भी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्रमुख बाजारों इटवा कस्बा,आनंदनगर सहित कई दुकानदारों के यहां बुधवार को यूरिया आया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर हर दुकानों पर किसानों की लंबी- लंबी कतारें लग गईं, जिसके चलते दुकानदारों ने वितरण के लिए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया और उन्होंने वितरण के लिए प्रत्येक दुकानों पर लेखपालों को पुलिस बल के साथ वितरण कराने की जिम्मेदारी सौंप दी।
इस दौरान खतौनी व आधार कार्ड लिए किसानों को एक अथवा दो बोरी देने की हिदायत दी गई। इन सबके बावजूद देर शाम तक लाइन समाप्त नहीं हुई। अर्जक संघ के पूर्व जिला संयोजक रवि प्रताप चौधरी का कहना है कि जब तक एक बार में सभी दुकानों पर यूरिया आने पर ही किसानों की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें