फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लिखित शिकायत दें समस्याओं का कराऊंगा त्वरित निदान : डीएम

Wed, 20 Aug 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बुधवार को आंबेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत है उसे लिखित में दें, जिससे समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से की जा रही मांग को समय से पूरा कराएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि किसान दिवस में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहना चाहिए। लापरवाही पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें