फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 एसआई समेत 80 पुलिसकर्मियों का तबादला

Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया। एक महिला एसआई व दो महिला आरक्षियों समेत कुल 80 लोगों को इधर से उधर किया। एक चौकी इंजार्च से प्रभार वापस ले लिया। 19 एसआई, 15 एचसीपी, 3 मुख्य आरक्षी व 43 आरक्षी सम्मिलित हैं। 
विज्ञापन

एसपी राकेश शंकर की ओर से गुरुवार देर रात जारी आदेश के तहत सदर थाना क्षेत्र की पुरानी नौगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव को थाना में तैनात किया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से संजय दुबे को भेजा गया। बांसी में तैनात महिला एसआई संध्या रानी तिवारी को एएचटीयू थाना भेजा। कोतवाली जोगिया में मुनीशचंद्र दुबे को मिश्रौलिया, चंद्रभान को ढेबरुआ भेजा गया। खेसरहा में तैनात वकील यादव को गौल्होरा, रमेश कुमार यादव को भवानीगंज भेजा। उसका बाजार में तैनात रामदरश यादव को सदर, नेबूलाल को पथरा बाजार रवाना किया गया।
लोटन में तैनात रामअधार को खेसरहा, ओमप्रकाश को भवानीगंज भेजा गया। ढेबरुआ में तैनात परशुराम सिंह को भवानीगंज, गोल्हौरा में तैनात बेचेलाल को कोतवाली जोगिया भेजा गया। पुलिस लाइन से अनिल कुमार शर्मा को एसएसआई शोहरतगढ़ व सुग्रीव प्रसाद को सदर थाना में तैनाती दी गई। महिला आरक्षियों में थाना मोहाना में तैनात साधना यादव को महिला थाना व यहा से संगीता सिंह को मोहाना भेजा गया। एसपी राकेश शंकर ने देर रात किए तबादला के क्रम में अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीके मिश्रा को एसओ त्रिलोकपुर बनाया है। पिछले काफी दिनों से थाना प्रभारी विहीन चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें