फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Mon, 30 Mar 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर से रविवार को गाजे-बाजे और भक्तिमय वातावरण के बीच सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुरुष और महिलाएं भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पांव सिर पर कलश और हाथों में ध्वज लेकर जय श्रीराम व जय श्री श्याम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर गड़ाकुल तिरंगा चौक, पुलिस बूथ, नीबी दोहनी होते हुए डोई नदी के तट तक पहुंची। वहां आचार्य डॉ. संत शरण त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाकर विशेष पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची, जहां यज्ञ स्थल की वेदियों पर विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजक हरिश्चंद्र कौशल, सौरभ गुप्ता, संतोष कौशल, आशीष कौशल, कमल कौशल, दिलीप कौशल, दीपक कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें