फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पाइपलाइन बिछी, टोंटियां भी लगी... तीन साल से अधूरी टंकी में अटका पानी

Mon, 30 Mar 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के नकाही गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण तीन साल से अधूरा है। इससे लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं और शुद्ध पानी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, टोंटी भी लगी है, लेकिन जलापूर्ति के लिए जरूरी टंकी अब भी अधूरी है। ऐसे में इस साल भी लोगों को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। परियोजना को लेकर ग्रामीण में आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के नकाही गांव में करीब पांच करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य 12 जनवरी 2023 में शुरू हुआ था।
11 जनवरी 2024 तक काम पूरा कर लोगों के घर तक पेयजल की आपूर्ति की जानी थी। परियोजना पूरी होने पर नकाही, कोटिया, सरपतहा, सिरसिया टोले की करीब पांच हजार की आबादी को इससे फायदा मिलता।
विज्ञापन

मगर, गांव में निर्माण और आपूर्ति के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि अभी पाइपलाइन बिछाने के साथ ही नकाही गांव में लोगों के घरों तक टोंटी लगाकर छोड़ दी गई है। टंकी का काम अभी अधूरा है।
लोगों का कहना है कि करीब तीन साल से काम चल रहा है, लेकिन यह अधर में लटका हुआ है। अगर शुरू हो जाता तो लोगों को सहूलियत मिलती।
ग्राम प्रधान डल्लू चौधरी, मतन निषाद, धर्मेंद्र, लड्डू, जुगुल किशोर आदि लोगों ने कहा कि कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चले गए हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। टंकी बनी नहीं, बस पाइपलाइन और टोंटी लगा दी गई है। पता नहीं कब आपूर्ति शुरू हो पाएगी।
इस संबंध में एक्सईएन जल निगम नीरज कुमार जायसवाल ने बताया कि निर्माण कार्य क्यों अटका है, इसके बारे में पता करवाते हैं। प्रयास है कि जल्द ही परियोजना को पूरी की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें