फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 मार्च से श्रीराम कथा महोत्सव का होगा आयोजन

Mon, 16 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सभागार में 20 से 26 मार्च तक श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। अयोध्या के कथावाचक गौरव कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन शाम छह से रात 10 बजे तक श्रीराम कथा की अमृतवाणी का श्रवण कराया जाएगा। 27 मार्च को विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

आयोजक शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि यह महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और रामराज्य की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक व्यापक प्रयास है। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोक कल्याणकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरि ने बताया कि महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभागार को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। कथा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सदस्य संदीप जायसवाल, राघवेंद्र यादव व मार्गदर्शक मंडल के मनीष शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें