फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में नहीं दिखी रुचि

Tue, 15 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा के तहसील दिवस में समस्या सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटवा। तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस फीका रहा। डीएम की मौजूदगी भी फरियादियों का रुझान नहीं खींच पाई। चार घंटों में कुल 38 मामले पेश हुए, इनमें महज 5 का ही निस्तारण हो पाया। शेष मामले संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई की हिदायत के साथ सुपुर्द कर दिया गया। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।
विज्ञापन

तहसील दिवस में आई ग्रामीणों की समस्याओं को समयानुसार पूरा करें। इसमें किसी तरह की कोताही क्षम्य नहीं होगी। डेढ़ घंटे विलंब से तहसील दिवस में पहुंचे डीएम के समक्ष फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। कुल 38 मामलों में जलनिगम के 2, राजस्व के 19, विद्युत का 1, पुलिस के 4, बाल विकास 7, आपूर्ति के 4 व शिक्षा विभाग का एक मामला आया। इनमें राजस्व के चार व शिक्षा विभाग से संबंधित एक मामले का निस्तारण हुआ।
इस दौरान सीडीओ अखिलेश तिवारी, एसपी राकेश शंकर, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, कृषि उपनिदेशक डॉ.राजीव कुमार झा, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, एक्सईएन आशुतोष मणि त्रिपाठी, एसडीएम इटवा जुबेर बेग,  तहसीलदार मेवालाल, सीओ पुलिस दीप नारायन त्रिपाठी, गोल्हौरा, इटवा व मिश्रौलिया के थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बांसी। सदर परिसर में एसडीएम योगानंद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 26 मामले आए। इसमें राजस्व के 3, पुलिस के 5, विकास के 6, शिक्षा के 1 व अन्य विभागों के 11 मामले रहे। सिर्फ एक मामले का ही निस्तारण हो पाया। तहसील दिवस में सीओ सदर अकमल खां सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे। उधर, बांसी तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
एसडीएम बांसी डॉ.महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 31 मामले पेश हुए। इसमें राजस्व व नगर पालिका के एक-एक मामले का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शोहरतगढ़। तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को सभागार कक्ष में किया गया। कुल 20 मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें राजस्व के 10, पुलिस के 5, विकास के 2 व अन्य विभागों से संबंधित 3 मामले रहे। राजस्व के दो मामलो को तत्काल निस्तारित किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम पीके जैन ने की। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार सिह, बीडीओ संजय नायक, तहसीलदार मंजूर आलम, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, बीईओ पीपी राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें