फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शॉर्ट टर्म कोर्स से बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त ज्ञान और डिग्री

Sun, 05 Apr 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। राजकीय औद्योगिक संस्थान बांसी में कौशल विकास मिशन की ओर से चलाया जा रहा शॉर्ट टर्म कोर्स छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। यह कोर्स 320 घंटे का है, जो तीन महीनों पूरा किया जाता है। पढ़ाई के बीच में यह को बच्चों के लिए अहम है। इसमें बच्चों को झुकाव भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ ही वैकल्पिक शिक्षा की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों का स्किल मजबूत हो। वह छुट्टी के समय में अतिरिक्त कोर्स कर सकें। इसमें शर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत की गई है। इसके पूरा होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को संस्थान में बुलाया जाता है। छात्र-छात्राएं जो जॉब के लिए इच्छुक होते हैं, उनका साक्षात्कार कर कंपनियां उनका चयन करती हैं।
राजकीय औद्योगिक संस्थान में इस समय फोर व्हीलर ऑटोमेटिक असेंबली ऑपरेटर यानी चार पहिया स्वचालित असेंबली ऑपरेटर और दूसरा फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित कोर्स करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में राजकीय औद्योगिक संस्थान के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर ने बताया कि फोर व्हीलर ऑटोमेटिक असेंबली ऑपरेटर का कोर्स खत्म होने वाला है। वहीं फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल का कोर्स शुष् कर दिया गया है। दोनों कोर्स में 25- 25 छात्र- छात्राएं अध्ययन कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें