फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकानों की जांच की, चीनी मांझा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे में ​स्थित दुकान पर चाइनीज मांझा की जांच करने पहुंची पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चीनी मांझा से होने वाली घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पतंग की दुकानों की जांच की और बिक्री किए जाने की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जांच के क्रम में शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने कस्बे में जांच करने के साथ ही बाॅर्डर इलाके की दुकानों की जांच की। दुकानदारों को दिशा- निर्देश दिए। साथ ही ढेबरुआ और मोहाना थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर जांच की।
विज्ञापन

गोल्हौरा और बांसी कोतवाली की पुलिस ने जांच अभियान चलाया। दुकानदारों को बताया गया कि रखने और बिक्री करने पर कार्रवाई होगी। केस भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें