काशीपुर में कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन मुस्कान के द्वितीय चरण के अंत समय में संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान को शुरू किया। पहले दिन टीम ने सदर थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित होटलों व ढाबों पर काम कर रहे 12 बच्चों को मुक्त कराया। परिजनों के पहुंचने पर टीम ने मुक्त बच्चों को उनके हवाले किया।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय बचपन बचाओ अभियान के तहत प्रशासन ने आपरेशन मुस्कान के द्वितीय चरण का शुभारंभ उय समय किया जब समाप्त होने में केवल पांच दिन ही बचे रहे। आईजी जोन की ओर से जारी निर्देश के अनुपालन में पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम ने छापामारी किया। तहसील गेट, न्यायालय गेट, भीमापार चौराहा, सोंहास तिराहा, परसा तिराहा आदि स्थानों पर छापा मारा। मुक्त कराए गए बच्चों के परिजनों को बुलाया।
चेतावानी देते हुए उन्हें सुपुर्द किया। टीम का नेतृत्व सीओ सदर अकमल खान ने किया। इस दौरान एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, विशेष बाल अधिकारी विजय शंकर शर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति महेश कुमार पासवान, समन्वयक चाइल्ड लाइन सुनील उपाध्याय, माधवानंद, अखंड प्रताप सिंह, रिशेंद्र कुमार, सतीश मिश्रा, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।