फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी मैसेज दिखाकर दुकानदार से छह हजार की ठगी

Wed, 17 Jun 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिस्कोहर कस्बे में दुकान चलाने वाला दुकानदार फर्जी मैसेज के झांसे में आकर छह हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही, थाना गौरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के थाना गौरा चौराहा मधुपुर पकड़ी गांव निवासी अशोक कुमार यादव बिस्कोहर में दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह निजी कार्य से इटवा बाजार गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि, उसने गलती से आनलाॅइन अशोक के खाते में 35 हजार रुपये भेज दिए हैं। बाजार की भीड़भाड़ में होने के कारण पीड़ित ने मोबाइल पर आए मैसेज को सच मान लिया, जिसमें 35 हजार रुपये क्रेडिट होने की फर्जी सूचना दिख रही थी।
अशोक ने तहरीर में बताया कि, कुछ देर बाद ठग ने दोबारा फोन कर खुद को परेशान बताते हुए एक अन्य नंबर पर छह हजार रुपये वापस भेजने का अनुरोध किया। झांसे में आकर पीड़ित ने यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में बैंक खाते की जांच करने पर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित का आरोप है कि, शिकायत लेकर एसबीआई शाखा बिस्कोहर पहुंचने पर बैंक प्रबंधक ने उनका प्रार्थना पत्र लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने गौरा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

-

साइबर पुलिस की सलाह......

किसी भी अज्ञात नंबर से पैसे आने के दावे वाले फोन कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें। पैसे वापस भेजने से पहले हमेशा अपने ऑफिशियल बैंक एप या पासबुक के जरिये खाते की रकम की पुष्टि करें। ठगी होने पर बिना देरी किए एक घंटे के भीतर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि रकम होल्ड की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें