फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में धमाका, मकान जमींदोज, युवक की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
धमाके से दुकान जमींदोज, दुकानदार की मौत
विज्ञापन

एक अन्य घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात एक दुकान में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट से दुकान जमींदोज हो गई और दुकानदार की मौत हो गई, जबकि दुकान के बाहर खड़ा एक युवक जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया ज्वलनशील पदार्थ की वजह से विस्फोट की बात सामने आई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी राजमन (25) गांव के नादेपार चौराहे पर दुकान करता था। लोगों के मुताबिक वह मोबाइल रिपेरिंग के साथ ही गल्ला खरीदने और बेचने का भी काम करता था। चौराहे पर ही कबाड़ की दुकान करने वाले अपने पुरानी नौगढ़ निवासी साथी वीरेंद्र गुप्ता (45) के साथ वह बृहस्पतिवार को कहीं गया था। देर रात वह दुकान पर लौटा। उसने करीब पौने 11 बजे वीरेंद्र को फोन कर अपनी दुकान पर बुलाया। वीरेंद्र जैसे ही राजमन की दुकान के समाने पहुंचा अंदर तेज धमाका हुआ। दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई। धमाके में दुकान की दीवार से छिटकी ईंट लगने से वीरेंद्र घायल हो गया। विस्फोट की आवाज सुन अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर जोगिया एसओ पंकज पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुकानदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम गई थी। धमाका होने की वजह दुकान में पेट्रोलियम पदार्थ रखने की बात सामने आई है। साथ ही इंवर्टर की बैट्री में भी विस्फोट होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें