फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

Fri, 02 Apr 2021 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी हुआ है। बता दें कि इससे पहले सभी स्कूल चार अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया गया था, जिसे अब बढ़ा कर 11 अप्रैल कर दिया गया है।  उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। पांच महीने बाद बृहस्पतिवार को कोरोना के सर्वाधिक 64 मरीज मिले हैं। यह संख्या इस साल एक दिन में मिले मरीजों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले एक नवंबर 2020 को 71 संक्रमित मिले थे।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक 64 संक्रमितों में 31 शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें सबसे ज्यादा 11 कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा गोरखनाथ में आठ, कैंट व शाहपुर में पांच-पांच और राजघाट में दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में 33 संक्रमित मिले। इसमें चरगावां में आठ, पिपराइच में छह, सहजनवां में पांच, भटहट व खोराबार में दो-दो और उरुवां व बड़हलगंज में एक-एक संक्रमित मिला है। इसके साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 21832 हो गई। जिले में इस समय 267 सक्रिय केस हैं। अब तक 21174 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, 367 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें