फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सावन पर सजे शिवालय...आज से गूंजेगा हर-हर महादेव

Mon, 22 Jul 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डुमरियागंज। सोमवार से सावन माह की शुरुआत हो रही है, जिसको लेकर डुमरियागंज क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिरों और शिवालयों की सफाई और सजावट की गई है। सोमवार सुबह से ही भक्त भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने के लिए कतार में लग जाएंगे।
पूरा क्षेत्र बोल बम, बोल बम, जय जय शिव शंकर और हर हर महादेव से गुंजायमान रहेगा। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर सभी मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के देईपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भारतभारी शिव मंदिर, हल्लौर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, भानपुर रानी स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर, बेंवा चौराहा स्थित मंदिर, नगर के रामलीला मैदान स्थित दुर्गा शिव मंदिर, राप्ती तट स्थित मंदिर सहित शिवालयों पर सोमवार को कांवरियों की ओर से जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमरियागंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने सभी वार्ड सुपरवाइजर और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि नगर के मंदिर और शिवालयों पर विशेष रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए साथ ही चूने का छिड़काव भी होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें