फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिव भईलन दयाल...पर जमकर उड़ाए अबीर-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। होली के एक दिन पहले मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक मठिया स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर पर पहले सुंदर कांड का आयोजन किया गया। फिर परिसर में शिवभक्तों ने संगीतमय होली खेली। इस दौरान गायक राजेश ने होली खेले शंकर भोला.., शिव भईलन दयाल..गीत प्रस्तुत कर शिवभक्तों को अबीर-गुलाल उड़ानें पर विवश कर दिया। शिवभक्तों ने भक्ति गीत पर खूब ठुमके भी लगाए।
विज्ञापन

गति वर्षों की तरह इस वर्ष भी होली के एक दिन पहले मठिया शिवालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पहुंचे गायक राजू शर्मा ने होली खेले मसाने में.., बम-बम लहरी शिव-शिव लहरी की प्रस्तुति दे समा बांध दिया। इसी क्रम में पंडित बच्चा तिवारी ने होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले.. और शिव खेले होली जटा खोली.. प्रस्तुति देकर शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिवभक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए धूमधाम से होली मनाई। इस मौके पर आसपास गांवों समेत स्थानीय गांव के शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। होली मिलन समारोह में पुजारी डंकेश्वर गिरी, रामप्रसाद राय, अशोक राय, गुडडू राय, देवब्रत राय, राजू शर्मा, शशिभूषण राय, रिपुंजय उर्फ मनन राय, हरेंद्र राय, राजवंशी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें