फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार 10 को मिला प्रतीकात्मक चेक

Wed, 06 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। योगी आदित्यनाथ की ओर से गोरखपुर से शिक्षामित्रों के सम्मान एवं बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में देखा गया। कार्यक्रम में 10 शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, श्यामधनी राही, विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह आदि ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पहले शिक्षामित्रों को 3500 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर 10 हजार किया गया और अब इसमें आठ हजार रुपये की वृद्धि कर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है, जो एक अप्रैल से लागू है। उन्होंने शिक्षामित्रों से गुणवत्तापूर्ण, डिजिटल व तकनीकी शिक्षा देने और स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है और 1.60 करोड़ बच्चों को ड्रेस, किताब, जूते-मोजे व बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही स्कूलों को स्मार्ट क्लास, शौचालय, पेयजल व फर्नीचर से सुसज्जित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी हैं और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाया गया है। विधायक जय प्रताप सिंह, श्यामधनी राही व विनय वर्मा ने भी शिक्षामित्रों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि शिक्षकों को एआई व नई तकनीकों की जानकारी देकर बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना होगा। कार्यक्रम में 10 शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षामित्रों व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें