फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जल्द हटेंगे बाईपास की राह में खड़े बिजली ट्रांसमिशन के टॉवर

Wed, 06 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निर्माणाधीन एनएच-730 के उसका बाईपास की राह में खड़े बिजली ट्रांसमिशन टॉवर को हटाने के लिए एनएचएआई की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार जल्द ही सड़क किनारे के किसानों को मुआवजा वितरण कर इसे स्थानांतरित करने का कार्य कराया जाएगा। विभाग की ओर से शुरू हुई बिजली टॉवर हटाने की प्रक्रिया में कुल चार करोड़ से अधिक खर्च होंगे। वर्तमान में निचली भूमि पर उसका बाईपास के निर्माण के तहत मिट्टी पटाई कार्य चल रहा है, लेकिन स्थानांतरित होने वाले इस बिजली टॉवर के आसपास मिट्टी पटाई कार्य बंद है।
विज्ञापन

एनएच-730 पर महराजगंज जिले की सीमा से शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक निर्मित हो रहे 32 किमी सड़क में ही 8.5 किमी लंबा फोरलेन उसका बाईपास का निर्माण हो रहा है। इसके लिए हथिवड़ताल, कटका, घुघुलिया, भिटिया, मदनपुर, मुड़िला, बेलसड़, नौवाडाड़ी, पंडितपुर, सेखुई और संगवा गांव के पास तेजी मिट्टी डालने का कार्य हो रहा है। वहीं, निर्माणाधीन उसका बाईपास के बीच में 33 हजार वोल्ट बिजली सप्लाई का ट्रांसमिशन टॉवर आ गया है, जिसे हटाए बिना इस फोरलेन बाईपास का निर्माण संभव नहीं है। विभाग की ओर से इसे हटाने के लिए बनाए गए कार्ययोजना के अनुसार हाईवे बाईपास के बीच में पड़े बिजली ट्रांसमिशन टॉवर के शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम को 1.5 करोड़ और शटडाउन के लिए 64 लाख आवंटित किया जाना है जबकि बिजली ट्रांसमिशन टॉवर शिफ्टिंग के लिए बाईपास के दोनों के साथ ही भूमि उपलब्ध कराने वाले किसान को डेढ़ करोड़ से अधिक मुआवजा देय होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही ट्रांसमिशन टॉवर के शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।
-

बाईपास निर्माण से निर्बाध हो जाएगा आवागमन
एनएच-730 पर रेलवे क्राॅसिंग पर बिना रुके निर्बाध आवागमन के लिए 8.5 किमी लंबे उसका बाईपास और 2.5 किमी लंबे चिल्हिया बाईपास का निर्माण हो रहा है। इसके तहत उसका बाईपास पर मदनपुर, पंडितपुर व बिहठा समेत हथिवड़ताल में 13 छोटे पुलिया एवं कूड़ा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण से जहां गड्ढा मुक्त सड़क से आवागमन सुगम होगा वहीं उसका कस्बे के बड़े हिस्से की आबादी का बाढ़ से भी सुरक्षा होगी। साथ ही वाहन चालक बिना तीन रेलवे क्राॅसिंग पर रुके शहर से फरेंदा, महराजगंज व गोरखपुर तक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन



उसका बाईपास के निर्माण में पड़े बिजली ट्रांसमिशन टॉवर को हटाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। जल्द ही सड़क किनारे के किसानों को मुआवजा वितरण कर बिजली ट्रांसमिशन टॉवर शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें