फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नॉनवेज से दूरी, पनीर-मशरूम के दामों में उछाल

Sat, 08 Aug 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पनीर 340 से बढ़कर 400 और मशरूम 160 से 250 रुपये किलो पहुंचा
विज्ञापन

- मांग बढ़ने से फ्रोजन मटर भी 30 रुपये महंगा, शाकाहारी थाली पर बढ़ा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। सावन माह शुरू होते ही नॉनवेज से परहेज करने वालों की संख्या बढ़ने का असर अब बाजार पर दिखने लगा है। शाकाहारी खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने से पनीर और मशरूम के दामों में तेजी आ गई है। सावन से पहले 340 रुपये किलो बिकने वाला पनीर अब 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं मशरूम 160 से बढ़कर 250 रुपये किलो बिक रहा है।
दुकानदार सुरजीत ने बताया कि पनीर की कीमत में करीब 60 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह मशरूम करीब 90 रुपये किलो महंगा हो गया है। इसके अलावा शाकाहारी व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली फ्रोजन मटर की कीमत भी 150 से बढ़कर 180 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग बढ़ने से व्यापारियों को फायदा, ग्राहक परेशान
सावन में शाकाहारी खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ने से दुकानदारों का व्यापार भी बढ़ा है। होटल, रेस्टोरेंट और घरों में पनीर-मशरूम से बनने वाले व्यंजनों की मांग बढ़ने के कारण बाजार में इनकी बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हो गई है। हालांकि, बढ़े दामों के कारण ग्राहकों को अतिरिक्त जेब ढीली करनी पड़ रही है। दुकानदार मोहित गुप्ता का कहना है कि सावन के दौरान मांग बनी रहने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है। वहीं ग्राहकों के लिए शाकाहारी थाली अब पहले की तुलना में महंगी पड़ रही है। पनीर, मशरूम और मटर जैसे खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों का असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें