फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से चरवाहे की जान गई

Mon, 06 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में बिलखते मृतक के घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगवा समयमाता स्थान के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। उन्हें बाइक समेत पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बनगवा नानकार निवासी सुकरुल्लाह (55) सोमवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे बनगवा स्थित समयमाता स्थान के पास सड़क किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान बढ़नीचाफा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे रौंद दिया। हादसे में बुरी तरह जख्मी सकरुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाइक समेत चालक सन्ने यादव निवासी बढ़नीचाफा को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें