फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर खेत में युवती का शव फेंका, सनसनी

Mon, 06 Mar 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में युवती की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के मेचुकी गांव के पास सोमवार की सुबह गेहूं के खेत में युवती का अर्द्धधनग्न शव पाया गया है। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। घर वालों ने एक रिश्तेदार पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेचुकी गांव निवासी युवती रविवार भोर में घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच सोमवार सुबह गांव के उत्तर तरफ स्थित गेहूं के खेत में युवती का अर्द्धनग्न शव पाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे घरवालों ने शव की शिनाख्त की। शरीर के ऊपरी हिस्से का कपड़ा गायब था। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और चेहरे व पीठ पर खरोंच के निशान थे। आस-पास की फसल भी जमीन पर बिछी थी। इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले युवती के साथ जोर-जबरदस्ती की गई थी। उसके शरीर को कुछ दूर तक घसीटा भी गया होगा। लोगों ने सौ नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद इटवा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ रणधीर मिश्र के मुताबिक मृतका के पिता ने पड़ोस के गांव के ही रिश्तेदार पर हत्या की आशंका जताई है। तहरीर में लिखा है कि आरोपी उसकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। इससे इनकार करने पर गांव के बाहर खेत में बुलाकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें