फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति स्थापना को यज्ञशाला में महाआरती

Fri, 24 Feb 2017 12:27 AM IST
सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखंड विश्व में शांति स्थापना के लिए बृहस्पतिवार को विष्णु महायज्ञ के दौरान महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में क्षेत्र के तमाम लोगों ने हिस्सा लिया और यज्ञशाला में शांति स्थापना के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
भरवलिया के रामजानकी मंदिर में चल रहे विष्णु महायज्ञ के आठवें दिन शांति स्थापना के लिए महाआरती का आयोजन किया गया। स्थानीय पुरुष और महिलाएं इस आरती में शामिल होने के लिए थाल सजा कर निकलीं और यज्ञशाला में भगवान विष्णु की आरती में हिस्सा लिया। मंदिर में इस यज्ञ का 105वां वर्ष है, जिसके उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। आरती के कार्यक्रम में यज्ञाचार्य श्रीकांत मिश्र, अयोध्या धाम के पंडित गगन देव, मंजेश शास्त्री, श्रवण कुमार, राममिलन, सुनीता, आरती, मीना, रंभ, गुड़िया, पूजा, मैना देवी, ज्ञानमती, मुन्नी, प्रभावती सहित अन्य लोग शामिल रहे। महायज्ञ का समापन शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें