फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य की अपील: गौ रक्षा के लिए आगे आएं, मौन व्रत पर शंकराचार्य- ऑडियो से सुनाया गौ रक्षा का संदेश

Mon, 20 Jul 2026 04:04 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

मौन व्रत पर होने के कारण जगद्गुरु शंकराचार्य का संदेश ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से सुनाया गया। संदेश में कहा गया कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ सेवा को सर्वोच्च पुण्य माना गया है। गौ माता की रक्षा प्रत्येक सनातनी का दायित्व है। उन्होंने मांग की कि गौ माता को पशु सूची से अलग कर उन्हें विशेष दर्जा देने के लिए कानून बनाया जाए। इस दौरान उपस्थित लोगों को गौ रक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में रविवार देर शाम 81 दिवसीय गविष्ठि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौ संरक्षण और सनातन धर्म के संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से गौ रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


मौन व्रत पर होने के कारण जगद्गुरु शंकराचार्य का संदेश ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से सुनाया गया। संदेश में कहा गया कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ सेवा को सर्वोच्च पुण्य माना गया है। गौ माता की रक्षा प्रत्येक सनातनी का दायित्व है। उन्होंने मांग की कि गौ माता को पशु सूची से अलग कर उन्हें विशेष दर्जा देने के लिए कानून बनाया जाए।

इस दौरान उपस्थित लोगों को गौ रक्षा का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इटवा की धरती पर शंकराचार्य का आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भी गौ माता को विशेष दर्जा देने संबंधी कानून बनाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए लोगों से गौ संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व करहिया पुल पर श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का स्वागत किया। इसके बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ जयघोष करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिसर तक लाया गया। परिसर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अमरेश्वरानंद, सचिव देवेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैय्यद खातून, अजय चौधरी, बब्लू खान, अभिषेक सिंह, पल्लव पांडेय, ओम छापड़िया, जेपी अग्रहरी, सुरेश पांडेय, उदयभान तिवारी, अजय कुमार, शिवशंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें