फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 99

Fri, 29 May 2020 04:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पहले से भर्ती एक संक्रमित की मौत
  • सदर और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर से मिले संक्रमित मरीज
  • बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए गए मरीज
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित मिले मरीज सदर और डुमरियागंज क्षेत्र इंटर कॉलेज में क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आने के बाद सभी को बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेश वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पहले से भर्ती एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हो गई।

विज्ञापन


वह सुगर का मरीज था और मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिले में कोरोना संक्रमित होने वाले में मरीजों की संख्या अब 99 हो गई है। हालांकि 31 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

सदर तहसील क्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध दिखने पर छह लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इसमें सभी के लार का सैंपल जांच में भेजा गया था। इनमें एक दंपती भी शामिल है, उनके परिवार का एक सदस्य पहले संक्रमित मिले थे। इसके बाद दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा चार अन्य लोग महानगर से लौटे थे और स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए गए थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत

इसके बाद उन्हें सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। साथ ही सभी के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से लौटा था। वह क्षेत्र के जामिया अहलेसुन्नत उन्मे हबीबा निस्वा कॉलेज सिकहरा में क्वारंटीन था।

संदिग्ध दिखने पर पांच दिन पूर्व उसके लार का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। शुक्रवार को आए रिपोर्ट में सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद भी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि शुक्रवार को सात कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

सीएमओ डॉ. सीमा राय के मुताबिक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में शुगर का इलाज कराने गए व्यक्ति जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव का निवासी है।

आंकड़ों पर एक नजर
  • संक्रमितों की संख्या - 99
  • ठीक हुए मरीजों की संख्या - 31
  • एक्टिव मरीज जिनका इलाज चल रहा है - 66
  • जिले में अब तक संक्रमण से मृतकों की संख्या - दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें