खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। जिला पुलिस कार्यालय ने चरस और गांजा के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भैरहवा की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ में शामिल सात लोगों को 20 किलो चरस और 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। रूपनदेही जिले के एसपी रंजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि रूपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 4, 8 और तिलोत्तमा नगर पालिका वार्ड नंबर 15 में नशीली दवाओं का धंधा चल रहा है।
पुलिस ने दीपक तमांग, सुन बहादुर तमांग, नकल बहादुर तमांग, प्रेमलाल तमांग को गिरफ्तार किया है। रूपनदेही सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 4 आदर्शनगर के जिबन मल्लाह , तिलोत्तमा वार्ड नंबर 14 के दिलीप केवट और जीवनाथ पांडेय को गिरफ्तार किया है।