फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम साहब... दो साल से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

Sat, 15 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील सभागार मे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे डीएम डॉ. राजागणपति आर से एक वृद्ध ने अपनी फरियाद की। उसने बताया कि वह दो वर्ष से वृद्धा पेंशन न आने की कई बार शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन

लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वह कई बार तहसील का चक्कर लगाया। मामले मे डीएम ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया।
डीएम को डुमरियागंज नगर पंचायत के माली मैनहा (मोदी नगर वार्ड) निवासी सत्य नारायण ने बताया कि उसे वर्ष 2023 से अभी पेंशन नही मिल रही है। पेंशन ही गुजर बसर का सहारा है। बूढ़ा हो चुका हूं और आंख से साफ दिखाई भी नहीं पडता। इसलिए मेहनत मजदूरी भी नही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

साहब पेशन दिलवा दीजिए... कहते हुए गुहार लगाई। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को बुजुर्ग सत्य नारायण की समस्या का त्वरित निस्तारण करते हुए पेंशन की रुकी हुई धनराशि जल्द उसके बैक खाते में भिजवाने का निर्देश दिया।
बड़हरा मे सड़क मरम्मत और कटान स्थल पर बोल्डर लगाने की मांग : डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ के राजस्व ग्राम बडाहरा की कई महिलाओ और पुरुषों ने डीएम को पत्र देकर उनके गांव मे बीते वर्ष आयी बाढ और कटान के चलते ग्राम के मुख्य क्षतिग्रस्त सडक के पुनर्निर्माण और कटान स्थल पर बोल्डर लगाने की मांग की।
डीएम ने मार्च तक बडाहरा मे कार्य प्रोजेक्ट तैयार कर सडक रिपेयरिंग और बोल्डर और ठोकर लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शुभावती, लक्ष्मी, श्यामदुलारी, अनीता , रूपा, धूपा, बिन्दावती, प्रमिला, मीना, सहदेव, श्याम कली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें