सिद्धार्थनगर। शहर स्थित कार्यालय पर सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान की ओर से 25 मार्च 2026 को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान संगठन के सदस्यों ने प्रांतीय मंत्री के निर्देशन का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आश्वासन दिया। सभी ने यह संकल्प लिया कि प्रांतीय नेतृत्व की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा और 25 मार्च के कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाएगा। बस्ती मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा ने जनपद वाराणसी में आयोजित होने वाले संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन की गतिविधियों की जानकारी दी और उसमें अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, ऑडिटर निरंकार लाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रामरूप यादव, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, संगठन मंत्री दस्तगीर खान, छोटकान पाठक आदि उपस्थित रहे। संवाद