फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भजन पर झूमे श्रद्धालु, श्याम बाबा के लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत स्थित राजस्थान अतिथि भवन में खाटू श्याम बाबा के भव्य व दिव्य दरबार में पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या व नृत्य नाटिका हुई। इसमें भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान हारे के सहारे श्याम बाबा हमारे के जयकारे खूब लगे।
विज्ञापन


भजन संध्या से पूर्व खाटू श्याम की रंग बिरंगे फूलों से भव्य दरबार सजाकर ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया। पुजारी टिल्लू शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर छप्पन भोग लगाकर आरती की। इसके बाद भजनों दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। गायक पंकज निगम ने आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन प्रस्तुत किया कि पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पांडाल में बैठे श्रोताओं ने हारे के सहारे श्याम बाबा हमारे के जयकारे की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। गायिका नमृता कारवा ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना राम जी चले न हनुमान के बिना भजन प्रस्तुत किया। नृत्य नाटिका के कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती ,गणेश व हनुमान जी की सुंदर व आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा,अध्यक्ष उमा अग्रवाल, प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,नंदू गौड़,बिष्णु बबूना, मनोज पोद्दार, बब्लू गौड़,सोनू बबूना,चंचल मित्तल,अमृत अग्रवाल, मीना बबूना, पूजा पोद्दार,प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

-
श्याम सुंदर तिवारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें