-भनवापुर के सिरसिया में टीकाकरण सत्र के दौरान अधीक्षक ने किया एएनएम के कार्यों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के सिरसिया गांव में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की ओर से छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक दीपक मधुकर एवं एएनएम उर्मिला यादव उपस्थित मिलीं। सत्र पर कुल आठ गर्भवती महिलाओं एवं 13 बच्चों को सेवाएं दी जा चुकी थी।
डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने एएनएम उर्मिला यादव के कार्यों के सत्यापन के लिए डीयू गर्भवती महिलाओं रक्तचाप, पेशाब, हीमोग्लोबिन, वजन, पेट आदि का जांच करते टीकाकरण कार्ड से मिलान। कार्य सही पाए जाने पर अधीक्षक ने एएनएम उर्मिला यादव की तारीफ करते हुए आगे भी नियमानुसार कार्य करने के लिए कहा। अधीक्षक पर्यवेक्षक दीपक मधुकर, आशा सरिता एवं अर्चना तथा आंगनबाड़ी तारावती के साथ ग्राम वासियों को टीकाकरण तथा प्रसव पूर्व समय से सभी जांचें करने के लिए जागरूक किया।
दीपक मधुकर ने आशा सरिता एवं अर्चना के द्वारा किए जा रहे नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम का सत्यापन करते हुए आशा डायरी पूर्ण करने के लिए तथा टीकाकरण के एक दिन पूर्व डीयू लिस्ट बनाकर बुलावा पर्ची वितरण के लिए निर्देशित किया गया।