फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के छूटे नामों का चयन

Sat, 25 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
्विकास क्षेत्र जोगिया के पकड़ी गांव में हुई खुली बैठक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। विकासखंड जोगिया के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पात्र गृहस्थी परिवारों के संशोधन के लिए शनिवार को पकड़ी के विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें छूटे हुए नामों का चयन किया गया।
विज्ञापन

कार्डधारकों का सत्यापन करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश ने ग्रामीणों को बताया कि ग्राम सभा में छूटे हुए पात्र लोगों को जोड़कर राशन कार्ड बनाया जाएगा। अपात्र लोगों का नाम काट कर उनकी जगह पात्रों का नाम शामिल होगा। प्रधान अंगरेज ने ग्रामीणों को सूची पढ़कर सुनाई। बताया कि जिनके नाम छूटे हैं। वे ऑनलाइन आवेदन करें।
उसकी प्रति के साथ आधार कार्ड संलग्न कर जमा करें। बैठक में रोजगार सेवक सुभाष श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, ज्ञान प्रताप, रामप्रसाद, रोशन, जुगानी, बेचन, रामदास, सुरेश यादव, लौटू, पिगल आदि मौजूद रहे। वहीं, जोगिया ब्लाक के ग्राम सभा बुढनइया में खुली बैठक ग्राम सभा अध्यक्ष अनीता देवी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने लोगों को ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लालजी चौधरी, शीलू चौधरी, रामनाथ वर्मा, अरविंद, लल्लू, कन्हैयालाल, जनार्दन चौधरी, रामबचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें