फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सघन चेकिंग

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा बढ़नी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहनों की जांच करती पुलला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह संयुक्त चेकिंग अभियान और पैदल गश्त की गई। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुए इस अभियान का मुख्य फोकस संदिग्ध वाहनों की तलाशी पर रहा।
अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है, जिससे किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधि पर लगाम लगाई जा सके। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सीमा पर एक मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण अभियान में कस्टम इंस्पेक्टर विकास रंजन, आईबी इंस्पेक्टर शौर्य, एसएसबी के उप निरीक्षक चूड़ामणि, चौकी प्रभारी बढ़नी अनिरुद्ध सिंह, एलआईयू सौरभ यादव और पुलिस के जवान धीरेंद्र प्रताप सहित कई अन्य अधिकारी व जवान मुस्तैदी से जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें