संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। महराजगंज के श्याम देऊरवा थाना के बसाहिया खुर्द के निवासी मंजेश जायसवाल (30) वर्ष व पायल शर्मा (17) की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई। युवक की जेब से मिली सल्फास की पुड़िया से आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाया है।
वहीं, शरीर के किसी हिस्से में चोट लगने की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट में कारण स्पष्ट न हाेने के कारण असलियत सामने लाने के लिए विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ पाएगी।
हालांकि, दोनों परिवार की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों परिवार के लोग शव लेकर चले गए। महराजगंज के श्याम देऊरवा थाना के बसाहिया खुर्द के निवासी मंजेश जायसवाल (30) वर्ष व पायल शर्मा (17) दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
दोनों के घर आमने-सामने हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम छह बजे पायल गांव से बाहर निकली, जहां मंजेश स्कूटी लेकर खड़ा था। दोनों एक साथ निकले। जिनकी दोनों परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन देर रात तक पता नहीं चला। बुधवार सुबह सड्डा पुल पर दोनों अचेत अवस्था में पड़े थे। बगल में स्कूटी भी खड़ी थी।
ग्रामीणों ने उन्हें अचेत पड़ा देखा, पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंची।