इटवा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्माण कार्य एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित ग्राम सचिव को इटवा ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जांच में मिले लापरवाही पर डीपीआरओ पवन कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई की है।
इटवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बबुरहा, हरिजोत, जनिकौरा व परसोहन में तैनात रहे। जांच के दौरान ग्राम पंचायत बबुरहा में अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में लापरवाही करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जाना पाया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत हरिजोत और ग्राम पंचायत जनिकौरा में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनसेवा केंद्र का निर्माण अधूरा छोड़ देना पाया गया। वहीं ग्राम पंचायत परसोहन में पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके बाद इन्हें नोटिस देकर अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई। जिसके बाद डीपीआरओ ने उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की है। डीपीआरओ ने इस मामले में एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित किया है।