फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताला तोड़कर फर्जी अस्पताल का संचालन शुरू

Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज के बेवा चौराहे पर ताला तोड़कर फर्जी अस्पताल का फिर से संचालित किया गया। संवाद
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवां में संचालित अस्पताल किया गया था सील

संवाद न्यूज एजेंसी

भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवां चौराहे पर अवैध रूप से संचालित अस्पताल को बुधवार को सील किया गया था। ताला तोड़कर अस्पताल संचालक ने शुक्रवार को फिर संचालन शुरू कर दिया। अस्पताल का ताला तोड़कर संचालित होने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी हैरत में हैं।

डुमरियागंज क्षेत्र के बेवां क्षेत्र में अवैध रूप से अस्पतालों के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें हो रही थीं। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को डुमरियागंज उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने बेवां स्थित अस्पताल की जांच की। इसमें मानकविहीन अस्पताल को कागजात के अभाव से सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। शुक्रवार को एक संचालक ने सील अस्पताल का ताला तोड़ कर संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी मामले की जानकारी हुई है। जांच के लिए भेजा गया है। जांच कर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें