फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह हजार पेंशन धारकों की पेंशन पर ऑनलाइन ग्रहण

Fri, 24 Nov 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते से आधार सीडिंग न होने के कारण आ रही परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। अगर आप पेंशनधारक हैं और खाते में पेंशन राशि नहीं आ रही है तो समझ लीजिए कि आपके खाते में कोई गड़बड़ी है। इसलिए पेंशन की राशि बैंक खाते में नहीं जा रही है। इसलिए पेंशन राशि रुकी हो तो तत्काल खाता से संबंधित खामियों को दूर कराएं। क्योंकि जिले में लगभग छह हजार विधवा और वृद्ध पेंशनधारक हैं, जिनके खाते से जुड़े अपडेट पूरे न होने के कारण पेंशन राशि रुकी है।



वृद्ध और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहयोग के लिए सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है। पहले यह राशि पांच सौ रुपये प्रतिमाह मिलती थी। सरकार ने अब धनराशि बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 85 हजार विधवा व वृद्धा पेंशन धारक हैं, जो पेंशन की राशि पाते हैं। सीधे उनके बैंक खाते में धनराशि जाती है।
विज्ञापन




पेंशन में लगातार गड़बड़ी होने के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए शासन की ओर से इसमें नियमित कोई न कोई बदलाव किया जा रहा है। ताकि गड़बड़ी और धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले वंचित हों। मौजूदा समय में सरकार की ओर से सभी पेंशन धारकों के बैंक खाते को अपडेट करते हुए आधार सीडिंग सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर रहा है। यह प्रक्रिया पिछले कई माह से चल रही है।

जिनके खाते का अपडेट नहीं हुआ है। उनके खाते में धनराशि जानी बंद हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में लगभग छह हजार लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके आधार सीडिंग से बैंक से संबंधित अन्य कार्य नहीं हुए हैं। इसलिए उनके खाते में राशि नहीं जा पा रही है। अगर आपके खाते में पेंशन राशि नहीं जा रही है तो सतर्क हो जाइए और खाते को अपडेट करवाइए।
विज्ञापन




इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि धनराशि ऑनलाइन माध्यम से खाते में सीधे जा रही है। जिनके खातों में मांगे गए अपडेट नहीं हुए हैं, उनके खाते में रुपये नहीं जा रहे हैं। जागरूक करके खाते से संबंधित कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें