मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के पसोहिया गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में डूब गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव के बगल बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय डूबे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को ढूंढ निकाला। लगभग 800 मीटर के दायरे में टीम ने सर्च किया। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्षेत्र के परसोहिया गांव के बगल बह रही बूढ़ी राप्ती नदी में तीन लोग नहा रहे थे। नहाते समय पानी में डूब रहे दो लोगों को गांव के लोगों ने बचा लिया था खुर्शीद (18) को नहीं बचा सके। एसडीएम शोहरतगढ़ के मांग पर बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम परसोहिया गांव के बगल बह रही बूढ़ी राप्ती नदी पर पहुंच कर पानी में डूबे हुए युवक की लाश को खोजने का प्रयास करने लगी काफी खोजबीन करने के बाद इसका पता नहीं चल रहा था। एनडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर की मदद से 24 घंटे बाद लाश को खोजने में सफलता मिली और लाश को पानी से बाहर निकला गया। मौके पर मौजूद मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
मिश्रौलिया थानाध्यक्ष सतेंद्र कुंवर का कहना है कि मौके पर एनडीआरएफ की टीम लगी थी। एनडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोर की मदद से लाश को 24 घंटे बाद खोजकर पानी से बाहर निकाला गया। और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान तहसीलदार शोहरतगढ़ अजय कुमार मौर्य, हल्का लेखपाल रामभरत, रंजीत यादव, प्रधान राजेंद्र प्रसाद, महमूद, महबूब आदि मौजूद रहे।