फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर सफाई न होने पर एसडीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में बेहतर सफाई न मिलने पर एसडीएम नाराज
विज्ञापन

ताल नटवा स्कूल में बच्चों को स्वेटर देने में लापरवाही न करने का निर्देश
मीनू के अनुसार मिड डे मील बनाने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों की सच्चाई जानने के लिए उपजिलाधिकारी सदर ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही अन्य कई अहम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। इस अवसर पर बेहतर सफाई न होने पर संबंधित को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विकास खंड उसका बाजार के प्राथमिक विद्यालय ताल नटवा का उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। सभी हाजिर पाए गए। इसके अलावा नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक, बैग, गणवेश के वितरण की स्थिति समेत मिड डे मील के बारे में गहनता से पूछताछ की। सर्दी के मद्देनजर स्वेटर वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। सफाई के मामले में गंदगी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। भविष्य में सफाई न मिलने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नामांकन के सापेक्ष बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें