फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम और सीओ ने पटाखे की दुकानों की जांच की

Sat, 04 Nov 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। एसडीएम कुणाल ने शुक्रवार को लाइसेंसी पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित तीन दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम कुणाल व सीओ देवी गुलाम ने कस्बे के शास्त्रीनगर वार्ड के आबादी क्षेत्र में स्थित पटाखे की तीन दुकानों को पहले ही बंद करा दिया है। शनिवार को आबादी क्षेत्र से दूर नदी के किनारे स्थित एक दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस की क्षमता के अनुसार पटाखे रखने-बेचने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि लाइसेंस के नियमों व निर्देशों का पालन करें।
इससे पहले दोनों अधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर पटाखे की अस्थायी दुकानों के लगने वाले स्थल माघ मेला मैदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कोतवाल अनुज सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें