फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में विकसित होता है अनुशासन और सेवा भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदयराजगंज में बृहस्पतिवार को स्काउट-गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गुप्त ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे उनमें अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन जिला मुख्यालय से पहुंचे शिविर संचालक एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल और युवा ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट राम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट-गाइड के नियम, प्रार्थना, व्यायाम, गीत, प्रतिज्ञा और स्काउटिंग की मूलभूत गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना, आपसी सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर के सफल संचालन में स्काउट मास्टर रामजीत, शेष नारायण ओझा, पंकज चौधरी, राम बहादुर, संतोष कुमार मथुरकर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें