फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भीषण गर्मी का कहर... 40 डिग्री पार पारा, बाजार सूने, ठंडे पेय की दुकानों पर भीड़

Wed, 22 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर विद्यालयकी छुट्टी होने के बाद तेज धूप में सिर पर गमछा रखकर घर जाते छात्र। 
विज्ञापन
लू के थपेड़ों से बेहाल जनजीवन, दोपहर में सन्नाटा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

भनवापुर। जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई जबकि ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। अधिकतम 40 डिग्री से ऊपर जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी का असर व्यापार और सरकारी कामकाज पर भी साफ दिखा। दोपहर 12 बजे के बाद मन्नीजोत चौराहा, चौखड़ा, शाहपुर, चिताही, विशुनपुर और बिजौरा चौराहा के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार कूलर और पंखों के सामने ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस, बेल का शरबत, आम का शेक, शिकंजी, मौसमी जूस, लस्सी, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सहारा ले रहे हैं। इन दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। बाजार में कूलर, एसी और पंखों की मांग भी अचानक बढ़ गई है।

चिकित्सकों की सलाह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि लू लगने की स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

-
प्रशासन की अपील
डुमरियागंज के एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों से अपील की कि बिना जरूरी काम के धूप में बाहर न निकलें। यदि निकलना जरूरी हो तो पर्याप्त पानी पीकर निकलें, शरीर को ढककर रखें और सिर पर टोपी या तौलिया जरूर लगाएं। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें