फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार सेवकों की हुंकार, हड़ताल का एलान

Wed, 22 Apr 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। प्रांतीय आह्नवान पर डुमरियागंज ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सोनी के नेतृत्व में एकत्रित रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
रोजगार सेवकों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज सिद्धार्थ ने कहा कि रोजगार सेवकों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है और सरकार इस मुद्दे पर उदासीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

महामंत्री प्रदीप चौधरी ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज रोजगार सेवकों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है और आर-पार की लड़ाई का संकेत दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें