फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक में घुसी स्कूटी, दिव्यांग की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
डुमरियागज थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया के पास सडक दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज-भड़रिया मार्ग पर मिश्रौलिया गांव के निकट मस्जिद के पास बृहस्पतिवार की सुबह डुमरियागंज की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार दिव्यांग मकसूद आलम वहां खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसे।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी थाने के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के परसा डिवाइस पार निवासी मकसूद आलम (50) पुत्र मकबूल आलम पत्नी सालेहा खातून और दो बच्चों के साथ स्कूटी से भड़रिया की तरफ जा रहे थे। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया मस्जिद के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए।
इस हादसे में मकसूद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मकसूद आलम को मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठी पत्नी सालेहा खातून और बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचे एसआई दिनेश कुमार राजभर ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन सालेहा व बच्चों को घर ले गए। मकसूद आलम दिव्यांग था। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें