संकुल स्तरीय ज्ञान विज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय ज्ञान विज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों में वैदिक गणित, विज्ञान व मूर्ति कला से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने मॉडल प्रदर्शित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन एवं अर्वाचीन उपलब्धियां से अवगत कराते हुए उनमें क्रिया आधारित अध्ययन, अवलोकन, अन्वेषण एवं संश्लेषण की प्रवृत्ति का विकास करना एवं वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहित करना है। प्रवक्ता रणजीत चौधरी ने कहा गणित विज्ञान मेला बहुआयामी व्यक्तित्व के निखार का सशक्त माध्यम है। प्रदर्शन के माध्यम से नई कल्पनाओं का सृजन होता है। इससे विद्यार्थियों में आत्म स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। इस अवसर निमिष शुक्ल, सुभाष सिंह, राजकिशोर चौधरी, अरुण पांडेय, सत्यनारायण यादव, कोमल यादव, प्रदीप बहादुर सिंह और संदीप मिश्र उपस्थित थे।