फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीआईसी में छात्र-छात्राओं को डेंगू व मलेरिया का खतरा

विज्ञापन
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के फिल्ड में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के भवन परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ है, पिछले दस दिनों से बारिश न होने व भीषण गर्मी के बावजूद भी पानी सूख नहीं रहा है। जिससे वहां पढ़ने वाले छात्रों को डेंगू व मलेरिया का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से तेज धूप होने के बावजूद भी पानी सूखने के बजाय सड़ रया है। जिसमें मच्छर व अन्य छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े घर बना रहे हैं। परिसर में पानी भरा रहने से दिन में मच्छर काट रहे हैं। मच्छरों के काटने से बच्चों व अध्यापकों की पढ़ाई बाधित होती है। जिससे विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र-छात्राओं के मन में भय बना रहता है।
विज्ञापन


वर्जन
परिसर में भरे पानी को निकालने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से पाइप लगवाने के लिए कहा गया है। जल्द ही पानी निकलवाकर परिसर में दवा डलवा दिया जाएगा।
रामनवल सिंह, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें