फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीआईसी में साइंस लैब तैयार प्रैक्टिकल से बेहतर होगी पढ़ाई

Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक मार्ग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह स्मार्ट होने जा रही है। विद्यालय में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे जुलाई सत्र से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब छात्र-छात्राएं विज्ञान विषय की पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोग और रिसर्च के जरिये समझ सकेंगे। करीब 800 बच्चों वाले इस विद्यालय में नई सुविधाओं के जुड़ने से शिक्षा का स्तर और माहौल दोनों बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए विद्यालयों को मॉडल बनाने की ओर से कदम बढ़ा है। इसमें संसाधन के साथ अन्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसी तरह जनपद मुख्यालय के अशोक मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया है। यहां छात्राओं की वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए दो स्मार्ट लैब बनाने की योजना है।
विज्ञापन

भवन का काम पूरा हो चुका है। दो आधुनिक लैब पूरी तरह तैयार हो गई हैं, जहां छात्र भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़े प्रयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही एक बड़े मल्टी परपज हाल का निर्माण भी कराया जा रहा है, जहां बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि नई सुविधाओं से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और पढ़ाई को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय में तैयार की गई लैब में आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। यहां छात्र विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों की प्रैक्टिस कर सकेंगे, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में भी उन्हें लाभ मिलेगा। अभी तक छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा के लिए सीमित संसाधनों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन नई लैब बनने से अब विद्यालय स्तर पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। जुलाई से यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। लैब के सामने लाने के साथ ही संचालन शुरू हो जाएगा।
वहीं, विद्यालय विद्यालय कैंपस में ही मल्टी परपज हाल बनने के बाद विद्यालय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी। अभी तक किसी भी बड़े आयोजन के लिए जगह की समस्या बनी रहती थी। नए हाल में एक साथ बड़ी संख्या में छात्र बैठ सकेंगे। यहां शैक्षणिक कार्यशाला, कॅरिअर काउंसिलिंग, अभिभावक बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें