फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क की पटरी से उतरी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख-पुकार

Wed, 29 Apr 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा के पास एनएच-730 पर एक स्कूल बस गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। इस दौरान बस 15 से 20 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूल बस रोज की तरह अपने निर्धारित मार्ग बरगदमा, महदेवा, ग्राम पंचायत बेलवा, केशारा, कनवाडीह और बभनी होते हुए बच्चों को लेने निकली थी। सनई से शोहरतगढ़ मार्ग पर बरगदवा से आगे बेलवा गांव के पास जर्जर सड़क के गड्ढे में बस का पहिया फंसने से वह अनियंत्रित हो गई।
बस का एक हिस्सा सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गया, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकला गया। लोगों के अनुसार, बस चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को संभालने की कोशिश की और किसी तरह बस को पलटने से बचा लिया। अगर जरा सी भी चूक हुई होती तो बस पलट सकती थी। क्रेन की मदद से बस को सही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें