फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा सरयू का जलस्तर

Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भागलपुर में बढ़ता सरयू का जलस्तर
विज्ञापन
भागलपुर। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दोपहर के बाद जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी में हो रहे अप्रत्याशित परिवर्तन से तटवर्ती लोगों की बाढ़ की चिंता एक बार फिर सताने लगी है, क्योंकि नदी में तीसरी बार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह से नदी का जलस्तर स्थिर हो गया था। शाम से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हुई और शनिवार दोपहर के बाद नदी 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी है।
शनिवार की शाम चार बजे तुर्तीपार गेज पर नदी का जलस्तर 63.19 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, अभी यहां नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 92 सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के जे ई स्वप्निल प्रजापति ने बताया कि अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें