फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एवं भाजपाई उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरेंगे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरेंगे सपाई
विज्ञापन

कल सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। योगी सरकार की अगुवाई में भाजपाई पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए आतंक मचा दिया। लोकतंत्र एवं कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा सरकार के खात्मे के लिए बृहस्पतिवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर सपाई धरना-प्रदर्शन कर घेराव करेंगे।
विज्ञापन

यह बातें सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बांसी लालजी यादव ने कहीं। वे मंगलवार को भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित आंदोलन की सफलता के मद्देनजर जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इटवा में जिस तरह से ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में समाजवादी संत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के हाथों से पुलिस की शह पर पर्चा फाड़ने का काम किया गया है। इससे सपा कार्यकर्ता आहत है। पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान एक महिला से जिस प्रकार बदसलूकी की गई, प्रदेश की जनता आक्रोशित है। बैठक में पूर्व विधायक विजय पासवान, जमील सिद्दीकी, वीरेंद्र तिवारी, तौलेश्वर निषाद, जुबैदा चौधरी, अयोध्या साहू, कमरुजमा खान, विजय यादव, जोखन चौधरी, केपी कन्नौजिया, अंबिकेश श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान चंद्रजीत यादव, अभिषेक त्रिपाठी, रामू यादव, नन्हें दुबे, लवकुश साहनी, अनूप त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें