फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आकांक्षात्मक श्रेणी से बाहर निकलने के लिए करें कार्य

Sun, 22 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक करती केंद्रीय  भारत सरकार की सयुंक्त सचिव अनीता सी मेश्राम
विज्ञापन
खेसरहा ब्लॉक सभागार में संयुक्त सचिव अनीता सी मेश्राम ने नीति आयोग की समीक्षा बैठक की
विज्ञापन

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इस जनपद को नीति आयोग के कई अवॉर्डों से सम्मानित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारी बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करें। ताकि जिला आकांक्षात्मक जनपद एवं आकांक्षात्मक ब्लॉक की श्रेणी से बाहर निकल सके। इस कार्य में ग्राम प्रधानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। ये बातें केंद्र सरकार की उर्वरक एवं रसायन विभाग की संयुक्त सचिव अनीता सी मेश्राम ने खेसरहा ब्लॉक सभागार में आयोजित नीति आयोग की समीक्षा बैठक में कहीं।

संयुक्त सचिव अनीता सी मेश्राम ने आकांक्षात्मक ब्लॉक खेसरहा में नीति आयोग की ओर से चयनित इंडिकेटर्स स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग कराने एवं स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड 100 फीसदी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सा अधीक्षक खेसरहा ने बताया कि कार्य योजना तैयार कर ली गई है। कैंप के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। संस्थागत प्रसव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी एएनएम, आशाओं को निर्देश दिए गए हैं। आयुष्यमान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। टीकाकरण शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जहां प्रगति कम है, वहां सुधार किया जा रहा है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी खेसरहा ने बताया कि पोषाहार की आपूर्ति न हो पाने के कारण अभी सबको नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का समय-समय पर वजन कराया जाता है। मृदा परीक्षण के लिए दो गांव चिह्नित किए गए थे। यहां पर 218 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं। ओडीएफ प्लस के लिए जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसे जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। गांवों में आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढा, कूड़ेदान आदि बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें